फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fraud,FIR,gonda,bank

Gonda News: शाखा प्रबंधक समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 24 Dec 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
fraud,FIR,gonda,bank
परसपुर (गोंडा)। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक बैंक के शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के दुल्लापुर तरहर निवासी राम खेलावन ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवा कर बैंक की सहायता से घर बनवाना चाहता था। दो लोगों ने बैंक से केसीसी बनवाने की बात कही। फिर प्रथमा यूूपी ग्रामीण बैंक शाखा कटैला में 1000 रुपये का खाता खुलवा दिया। दोनों ने विश्वास दिलाकर बैंक से 1,43000 रुपये का केसीसी बनवा दिया। पहली बार एक लाख रुपये निकलवाया। इसके बाद उसे डराते हुए उसमें से 50,000 रुपये ले लिया।
इसके बाद पुन: 37000 हजार रुपये बैंक से निकलवाया। बैंक के माध्यम से उसे जानकारी हुई कि मात्र 321 रुपये ही उसके खाते में बचे हैं। दोनों व्यक्तियों ने विश्वास घात करके बैंक मैनेजर को मिला कर उसके केसीसी का धन हड़प लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि कोतवाली देहात के ग्राम नकहा खरगूपुर निवासी पप्पू, गोडरी पुरवा चांदपुर निवासी खैराती व प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा कटैला के प्रबंधक के खिलाफ जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed