फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four thousand policemen will take charge of security

Gonda News: चार हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Tue, 07 Mar 2023 07:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 07 Mar 2023 07:48 AM IST
विज्ञापन
Four thousand policemen will take charge of security
गोंडा। होली पर करीब चार हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। होली के हुड़दंग के दौरान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए चार सीओ, एक कंपनी पीएसी, 100 निरीक्षक, 200 उपनिरीक्षक, ढाई हजार सिपाहियों समेत करीब चार हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

जिले में 3,947 स्थलों पर मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। होली में सुरक्षा के मद्देनजर चार सीओ, 17 थानाध्यक्ष, 100 निरीक्षक, 200 उपनिरीक्षक, ढाई हजार सिपाही व एक कंपनी पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले के सभी 3947 होलिका दहन स्थलों पर एक-एक सिपाही व होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही थाने व चौकी की पुलिस को भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि होलिका दहन स्थल का थाना प्रभारियों से निरीक्षण करा लिया गया है। जहां कहीं भी विवाद था उसे सुलझा लिया गया है। सभी थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों को भ्रमण पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed