{"_id":"00f8a4fe2c3106201d260b008c5f7937","slug":"four-secretaries-salary-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सचिवों का काटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सचिवों का काटा वेतन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित ने शनिवार को नवाबगंज ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान एक वीडीओ व तीन ग्राम पंचायत अधिकारी बिना सूचना के गायब मिले। इस पर सीडीओ ने इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
सीडीओ ने ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतुष्ट नजर आए तथा मौके पर ही उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी शशिकला यादव को बिना सूचना के गायब रहने के कारण एक दिन का वेतन काटनेे का आदेश दिया।
वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी गणेश प्रताप सिंह, रमेश शास्त्री, बाबूराम पाण्डेय भी बिना सूचना के गायब मिले, जिस इन तीनों का एक दिन का वेतन बाधित करने को कहा। इन लोगों को सुधरने का एक सप्ताह का समय दिया और सुधार न होने पर निलंबन की कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
उन्होंने सभी ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि इंदिरा आवास के मस्टर रोल तुरंत निकालें तथा लाभार्थियों के नाम जॉब कार्ड बनवा कर मस्टर रोल जमा करें व शौचालय का निर्माण करवाएं। बीडीओ केशव चंद को निर्देश दिया कि एमवी के बिना किसी भी कार्य का भुगतान न करें। ग्राम पंचायत अधिकारी गणेश प्रताप सिंह व ग्राम विकास अधिकारी दिनेश को उनकी लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी।