फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four players of the district will represent Devipatan Mandal

Gonda News: देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे जिले के चार खिलाड़ी

Wed, 10 Sep 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Four players of the district will represent Devipatan Mandal
​खिलाड़ियों का हुआ चयन।
गोंडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये चारों खिलाड़ी देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आठ सितंबर को आदर्श इंटर काॅलेज श्रावस्ती में हुई। इसमें गोंडा के सभी चार खिलाड़ी चयनित किए गए। इनमें रोजवुड इंटर कॉलेज की वैष्णवी चौधरी का चयन अंडर 59 किलो भारवर्ग में हुआ है। इंडिया इंडियन पब्लिक कॉलेज के उमंग राजभर का चयन अंडर 48 किलो भारवर्ग में हुआ। मारवाड़ इंटर कॉलेज के मोहम्मद खालिद का चयन अंडर 55 किलो भारवर्ग में हुआ।
विज्ञापन

किसान इंटर कॉलेज की नव्या सिंह का चयन अंडर 58 किलो भार वर्ग में हुआ। यह खिलाड़ी 13 से 17 सितंबर को मिर्जापुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जनपद आगमन पर चयनित खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रत्यूष राज, क्रीड़ा सचिव राजेश पांडेय, व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर, देवेंद्र शर्मा, संदीप चौहान, अरुण चंद्र ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed