{"_id":"64069f34c07a9d78a4024ed6","slug":"four-killed-two-injured-in-road-accidents-gonda-news-c-13-1-118353-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसों में चार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसों में चार की मौत, दो घायल
Tue, 07 Mar 2023 07:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:49 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। सड़क हादसों में दो युवकों समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करनैलगंज के सदर बाजार निवासी यासीन (65) रविवार रात साइकिल से अपने पुराने घर पिपरी जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे यासीन के साथ ही बाइक सवार संदीप व दीपक निवासी बरवलिया घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने यासीन को मृत घोषित कर दिया। दीपक की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर किया गया है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
नवाबगंज-ढेमवामार्ग पर चौखड़िया गांव के पास रविवार रात 11 बजे ढेमवाघाट की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने पैदल जा रहे एक युवक को कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मनकापुर के ज्ञानीपुर रामप्रसाद निवासी रामछवि (58) सोमवार सुबह खेत जा रहे थे। रास्ते में मनवर तिराहे पर अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार मौके से भाग गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रामछवि की मौत हो गई। कोतवाल चितवन कुमार ने कहा कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की परसपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। बाराबंकी के फतेहपुर मवईया चौकी विशुनपुर निवासी अमन सिंह अपनी पत्नी वर्षा सिंह को राजा टोला स्थित मायके छोड़ने गया था। वापस जाते समय ग्राम पंचमपुरवा स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।