{"_id":"bbc07ae493bc321358d5f9b287f7326b","slug":"four-home-burns-from-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से चार घर जले
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात कारणों से शनिवार की रात लगी आग में चार परिवार तबाह हो गए। घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित खुले आसमान के नीचे कड़ाके की ठंड झेलने को विवश हैं। सूचना के तीन घंटे बाद दमकल की गाड़ी आग बुझाने मौके पर पहुंची। ग्रामीण घटना में एक लाख रुपये के नुकसान की आशंका जता रहे हैं।
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर में शनिवार की रात बिंद कुमार के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
नन्कने, अक्कू व बैठूले के घरों को भी आग ने अपने आगोश में लेकर जला डाला। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर लपटों पर काबू पा लिया।
सूचना के बावजूद मौके पर दमकल की गाड़ी तीन घंटे लेट पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में दमकल की गाड़ी को तीन घंटा लग गए।
विज्ञापन
घटना के बाद से चारों परिवार खुले आसमान के नीचे कड़ाके की ठंड काटने को मजबूर हैं। हल्का लेखपाल राम सुहावन पांडेय ने रविवार को मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। हल्का लेखपाल ने आकलन रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी है।