{"_id":"5f8db8058ebc3e3b4b4199aa","slug":"foundation-stone-for-826-community-toilets-and-205-panchayat-buildings-gonda-news-lko5459829100","type":"story","status":"publish","title_hn":"826 सामुदायिक शौचालयों व 205 पंचायत भवनों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
826 सामुदायिक शौचालयों व 205 पंचायत भवनों का शिलान्यास
विज्ञापन
गोंडा के एनआईसी में सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद आयुक्त, डीएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : GONDA
गोंडा। सोमवार को पंचायतीराज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, वित्त आयोग व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिानाथ ने वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग से किया। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम एनआईसी गोंडा में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पाण्डेय, विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव, डीएम डॉ. नितिन बंसल व सीडीओ शशांक त्रिपाठी की उपस्थिति में हुआ।
लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में जनपद गोंडा के 826 सामुदायिक शौचालयों का शिलान्यास तथा 139 पूर्ण सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण, 205 पंचायत भवनों का शिलान्यास व 09 पूर्ण पंचायत भवनों का लोकार्पण डिजिटल माध्यम से हुआ। आयुक्त देवीपाटन मंडल ने कहा कि गांवों में होने वाले शादी ब्याह हों या अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम जिसमें शामिल होने के लिए आये लोगों को अब खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़ेगा। गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें शौचालय से जुड़ा हुआ स्नानगृह भी बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहली बार इसमें मनरेगा योजना को भी शामिल किया गया हैै। जनपद में 1054 ग्राम पंचायतों में अब तक निर्मल भारत अभियान, स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य योजनाओं से 4 लाख 82 हजार से अधिक व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। पंचायतीराज विभाग के अनुसार अभी भी ग्राम पंचायतों में काफी संख्या में लोगों को शौचालय का लाभ नहीं मिल पाया है। शासन ने ऐसे लोगों का संज्ञान लेते हुए गांवों में ग्रामसभा की भूमि पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने की व्यवस्था की है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल नेे बताया कि प्रदेश सरकार ने आबादी के अनुपात में हर ग्रामसभा में 2, 4 व 6 सीटर शौचालय के साथ अटैच बाथरूम का निर्माण कराने की मंजूरी दी है। शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भी आवंटित कर दी गई हैं। राज्य और 14वें वित्त की धनराशि से इसका निर्माण कराया जा रहा है। बताया कि शौचालय का प्रयोग निशुल्क रहेगा। इसके रखरखाव, साफ-सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।