{"_id":"f0b1a228909a8ace4a1b4f347ed6da7d","slug":"found-the-body-of-a-teenager-immersed-in-rapti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती में डूबे एक किशोर का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती में डूबे एक किशोर का शव मिला
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
सिसई घाट पर बीते दिन नहाते समय नदी में डूबे तीन किशोरों में से एक का शव करीब 30 घंटे बाद पीएसी के गोताखोरों ने खोज कर लिया है। लापता दो किशोरों की तलाश अभी भी जारी है।
विदित हो कि रविवार को नगर के मोहल्ला पूरब टोला निवासी किशोर शुभम श्रीवास्तव, अनिरुद्ध शुक्ला तथा प्रियांशु पांडेय राप्ती नदी के सिसई घाट पर नहाते समय डूब गए थे। तीनों मित्र थे तथ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में साथ ही कक्षा सात की पढ़ाई कर रहे थे।
रविवार को तीनों दोस्त घर से क्रिकेट खेलने की बात कहकर निकले थे। नदी में डूबे किशोरों की तलाश के लिए स्थानीय प्रशासन ने पीएसी के गोताखोर बुलाए थे। सोमवार की सुबह मौके पर पहुंचे पीएसी के गोताखोरों की टीम ने किशोरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर शुभम श्रीवास्तव का शव घटना स्थल से करीब दो किमी दूर बेनीजोत गांव के निकट नदी में उतराता हुआ मिला है। नगर कोवताल श्रीनाथ यादव ने बताया कि अनिरुद्ध शुक्ला तथा प्रियांशु पांडेय का पता नहीं चल सका है।
गोताखोरों की तलाश जारी है। संभावना जताई जा रही है कि नदी में तेज बहाव के चलते किशोर दूर चले गए हैं। गोताखोर हर संभावना को ध्यान में रखते हुए किशोरों की तलाश में जुटे हैं। बरामद किशोर शुभम श्रीवास्तव का शव कागजी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।