फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Former pradhan's son arrested in Bholu Singh murder case

भोलू सिंह हत्याकांड में पूर्व प्रधान का पुत्र गिरफ्तार

Wed, 29 Jun 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Former pradhan's son arrested in Bholu Singh murder case
गोंडा। ताबेपुर गांव के भोलू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को पूर्व प्रधान के पुत्र व आरोपी विक्रम वर्मा उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। विक्की के पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी बलजीत वर्मा समेत साजिश रचने वालों व अभियुक्तों को पनाह देने वालों को भी पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के ताबेपुर की प्रधान ईश्वरवती के बेटे दुर्गेश उर्फ भोलू सिंह की रविवार दोपहर गांव में ही बाइक सवार तीन हमलावर गोलियां मारकर हत्या करके भाग गये थे। भोलू की पत्नी दामिनी सिंह चुनावी रंजिश में पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे विक्रम वर्मा उर्फ विक्की, बलजीत वर्मा, अवधेश वर्मा व एक अन्य के खिलाफ छपिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बुधवार रात पुलिस ने आरोपी विक्रम वर्मा उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी बलजीत वर्मा की पत्नी सुभावती पटेल व सत्यराम वर्मा को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मुख्य आरोपी बलजीत वर्मा और अभियुक्तों को शरण देने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed