फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Former BSP MLA's wife and son join Congress

पूर्व बसपा विधायक की पत्नी व बेटे कांग्रेस में शामिल

Sun, 09 Jan 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Former BSP MLA's wife and son join Congress
गोंडा। चुनावी तारीख तय होने के बाद सियासी दांवपेच भी तेज हो गया है। बसपा से 2007 में विधायक रहे स्वर्गीय मोहम्मद जलील अहमद के परिवार के लोगों ने बसपा छोड़ दिया है। उनकी पत्नी के साथ ही बेटों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के पुत्र जिला पंचायत सदस्य अजमत जलील खां बसपा से चुनाव लड़ना चाह रहे थे। बीते दिनों बसपा ने मोहम्मद जकी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। जिसके बाद वह दूसरे दल में ठौर तलाश रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक की पत्नी रबिया खातून भी बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने सभी को कांग्रेस भवन में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक स्व. जलील खां हमेशा गरीबों और शोषितों के लिए संघर्ष करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के पद उनके बेटे अजमज जलील खां चुनाव लड़े और विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी विजयी हुए। अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अजमत ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। उनके परिवार के लोगों और समर्थकों ने सदस्यता ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed