{"_id":"c360442ff001cfd30cd4dbf8ba1f7c93","slug":"forgery-case-on-five-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों पर जालसाजी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोगों पर जालसाजी का केस
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन की फर्जी वरासत कराने में पांच लोग फंस गए हैं। पांचों के खिलाफ करनैलगंज कोतवाली में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बनगांव निवासी सुरेश सिंह ने शनिवार को कोतवाली करनैलगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वनगांव निवासी शंकर बख्श सिंह की 20 फरवरी 2012 को मृत्यु हो गई थी।
सुरेश के मुताबिक शंकर बख्श की पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी थी। उनके कोई संतान नहीं थी। इसलिए शंकर बख्श की संपत्ति उनकी बहनों के नाम कागजात में दर्ज हो गई थी।
सुरेश ने बताया कि इसी गांव के रहने वाले श्याम सुन्दर, प्रेमा देवी, ब्यौंदा माझा नबाबगंज निवासी अशोक कुमार सिंह, ग्राम कटहा तरबगंज निवासी दुर्गा बख्श सिंह व गोंडा शहर के रहने वाले अधिवक्ता भानु प्रकाश श्रीवास्तव ने मिलकर एक फर्जी वसीयतनामा तैयार कर 26 जुलाई 2014 को करनैलगंज उप निबंधक कार्यालय में पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर सुरेश सिंह ने शनिवार को कोतवाली करनैलगंज में श्याम सुंदर, प्रेमा देवी, अशोक कुमार सिंह, दुर्गा बख्श सिंह व अधिवक्ता भानु प्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल बृज किशोर यादव ने बताया कि रिपोट दर्ज कर ली गई है।