फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Forest inspector and forest guard suspended for negligence in preventing felling

Gonda News: कटान रोकने में लापरवाही पर वन दरोगा व वनरक्षक निलंबित

Wed, 20 Aug 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Forest inspector and forest guard suspended for negligence in preventing felling
झंझरी (गोंडा)। हरे पेड़ों की कटान रोकने में शिथिलता बरतने वाले सादुल्लाहनगर रेंज के वन दरोगा बालक राम व वनरक्षक राजेश मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। दोनों वनकर्मियों को डीएफओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

एसडीओ सुर्दशन ने बताया कि दोनों वन कर्मियों के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसकी जांच कराई गई। पता चला कि वन दरोगा बालक राम व वनरक्षक राजेश मिश्र ने प्रभावी रूप से कार्रवाई नहीं की, बल्कि आरोपियों से मिलीभगत का आरोप है। सादुल्लाहनगर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने वनाधिकारी गौरव गर्ग को रिपोर्ट दी थी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



56 बोटा लकड़ी मिलने पर केस दर्ज
वजीरगंज (गोंडा)। टिकरी रेंज गनेशपुर बीट के वन दरोगा कमल सिंह ने मंगलवार को ढोंढियापारा के जेठासी के पास से 56 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की है। काशीपुर निवासी आनंद सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सूचना के बाद वन दरोगा राम केश समेत अन्य के साथ कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed