{"_id":"6941a14e1fa073fd8f0fd418","slug":"fog-prevailed-throughout-the-day-melting-continued-gonda-news-c-100-1-slko1028-148911-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पूरे दिन छाया रहा कोहरा, गलन भी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पूरे दिन छाया रहा कोहरा, गलन भी बरकरार
Tue, 16 Dec 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कोहरे के बीच बिटिया को स्कूल ले जाते अभिभावक। - संवाद
गोंडा। ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे तक कोहरा छाया रहा। ग्रामीण इलाकों में पूरे दिन कोहरा बरकरार रहा। शाम को एक बार फिर कोहरे का असर तेजी से शुरू हो गया। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ही आमजनों को दिक्कतें हुईं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरा इतना घना था कि 15 मीटर से ज्यादा दूर दिखाई नहीं दे रहा था। हाईवे पर ही वाहन रेंगते हुए नजर आए।
माधोपुर संवाद के अनुसार मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, साइकिल और दोपहिया वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। कोहरे की वजह से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और खेत जा रहे किसानों को दिक्कत हुईं।