फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Flying a drone without permission will attract a fine of Rs 1 lakh

Gonda News: बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर लगेगा एक लाख रुपये जुर्माना

Mon, 15 Sep 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 15 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Flying a drone without permission will attract a fine of Rs 1 lakh
गोंडा। ड्रोन उड़ने की शिकायतों को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने की तैयारी है। साथ ही ड्रोन के रजिस्ट्रेशन का निलंबन एवं जब्तीकरण की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में ड्रोन पंजीकरण के लिए एक रजिस्टर बनाया गया है। इसमें ड्रोन की यूनिक संख्या, पायलट व मालिक का विवरण व ड्रोन मैकेनिक का ब्योरा आदि दर्ज किया जाएगा। ड्रोन उड़ाने की पूर्वानुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। अनुमति के बाद केवल दिन में ही ड्रोन उड़ाया जा सकता है। रात में ड्रोन उड़ाने पर रोक है। रात में ड्रोन उड़ाने के लिए डीजीसीए की अनुमति तथा थाने को सूचित करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

एसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ड्रोन या वस्तु की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल यूपी 112 पर सूचित करें। खुद कानून हाथ में न लें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन जैसी वस्तु दिखने से ग्रामीणों में खौफ, रातभर दिया पहरा
कटरा बाजार/माधोपुर/पसका। जयराम जोत गांव में रविवार रात आसमान में ड्रोन जैसी वस्तु दिखने से ग्रामीणों में भय और आशंका का माहौल है। ग्रामीण पवन मिश्र ने बताया कि देर रात आसमान में चमकती हुई वस्तु गोल-गोल घूमती दिखी।
कौड़िया क्षेत्र के चैनापुर और सेहरिया कला गांव में भी बीती रात अनजानी उड़ती वस्तु दिखने से ग्रामीण दहशत में आ गए। लोगों ने इसे ड्रोन बताया। सहमे लोग लाठी-डंडा लेकर पहरा देते रहे। चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह शरारती तत्वों की हरकत लग रही है।

परसपुर के लोहंगपुर निवासी वेदप्रकाश पाठक व अनूप ने बताया कि रविवार रात 09:30 बजे आसमान में ड्रोन जैसी वस्तु उड़ती दिखी। यूपी 112 पर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ पूरी रात पहरा देते रहे। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed