{"_id":"612e5dde8ebc3e0605285315","slug":"flying-a-bird-on-twitter-will-not-work-gonda-news-lko5934754137","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्र सिंह का प्रियंका पर तंज ट्वीटर पर चिड़िया उड़ाने से नहीं होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्र सिंह का प्रियंका पर तंज ट्वीटर पर चिड़िया उड़ाने से नहीं होगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका पर तंज कसते हुए कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुये कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस की नीतियों को पूरा देश जानता है। ट्वीटर पर चिड़िया उड़ाने से अब कोई काम नहीं चलने वाला है। जनता का समर्थन पाने को जमीन पर आकर काम करना पड़ता है।
केबिनेट मंत्री ने राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और चंदे पर सवाल उठाने वालों को जवाब मिल जायेगा। किसी को भी राम मंदिर को लेकर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिये। वह मंगलवार को बाढ़ की आपदा से जूझ रहे जिले का जायजा लेने के लिए गोंडा आए थे।
जलशक्ति मंत्री ने गोंडा के साथ ही बलरामपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर जिलों के कई इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ राहत कार्यों को देखा और परखा।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद जलशक्ति मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन और बाढ़ खंड के अफसरों के साथ एक बैठक भी की। उन्होंने दावा किया कि फिलहाल पूरा प्रदेश बाढ़ से सुरक्षित है और सरकार लगातार इस की सघन निगरानी कर रही है। गोंडा में बैठक के बाद मंत्री बलरामपुर के लिए रवाना हो गए।