फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   flud

बाढ़ ग्रस्त गांवों पहुंचे समाज कल्याण मंत्री

Sun, 29 Aug 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
flud
29द्दस्रड्डश्च17-गोंडा में नवाबगंज के जैतपुर माझा गांव में ग्रामीणों का पॉलीथीन का छाजन बांटते सम? - फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से क्षेत्र के माझा इलाके में रहने वालों की दुश्वारियां बढ़नें लगी हैं। रविवार को प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने बाढ़ग्रस्त जैतपुर माझा का दौरा कर लोगों का हाल जाना। बाढ़ प्रभावित लोगों में छाजन के लिए पॉलीथिन का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों से मिलकर हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री ने पटपरगंज डाक बंगले पर स्थित बाढ़ चौकी पर पहुंच कर बाढ़ के दौरान प्रशासन के द्वारा की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दैवीय आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मंत्री ने बाढ़ चौकी पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण करने का निर्देश दिया। समाज कल्याण मंत्री ने बाढ़ प्रभावित तैंतीस परिवारों को पालीथीन का वितरण किया। इस दौरान तहसीलदार पैगाम हैदर, राजस्व निरीक्षक विवेक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रवि सिंह, जनार्दन तिवारी, पीआरओ वेद प्रकाश दूवे, वेद प्रकाश पांडेय, त्रिलोकी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed