{"_id":"68bb27682c08a13070004651","slug":"flour-mill-operator-attacked-with-knife-gonda-news-c-100-1-gon1003-143395-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आटा चक्की संचालक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आटा चक्की संचालक पर चाकू से हमला
Fri, 05 Sep 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
घायल नौशाद। स्रोत: ग्रामीण
माधोपुर। नरायनपुर कला में बृहस्पतिवार देर रात आटा चक्की संचालक नौशाद (35) पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी भाग गया। नौशाद को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नरायनपुर कला निवासी कमाली ने बताया कि उनके पुत्र नौशाद से गांव की एक महिला ने अपने बीमार पति के इलाज के लिए कर्ज लिया था। पति की मौत के बाद महिला रकम नहीं लौटा सकी तो अपनी 1.13 बीघा जमीन नौशाद के नाम बैनामा कर दी। इससे महिला का बेटा नाराज था।बृहस्पतिवार देर रात नौशाद चक्की से लौट रहे थे, तभी उसने चाकू से हमला कर दिया। उसने पेट, पीठ, गर्दन और हाथ पर छह से अधिक वार किए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो उन्हें भी चाकू लेकर दौड़ा लिया। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी भाग निकला।
प्रधान डॉ. नियामत उल्लाह और चौकीदार मुबारक ने माधोपुर पुलिस चौकी पर सूचना दी। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)