फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Flood situation serious in 100 villages

Gonda News: सौ गांवों में बाढ़ के हालात गंभीर

Fri, 11 Aug 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 11 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Flood situation serious in 100 villages
नवाबगंज में बाढ़ के पानी से ​घिरा घर।- संवाद
गोंडा। सरयू की बाढ़ का पानी गांवों में कहर बरपा रहा है। करनैलगंज व तरबगंज की 20 ग्राम पंचायतों के 100 से अधिक गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पानी से जहां गांव घिरे हैं, वहीं सड़कें जलमग्न होने से आवागमन भी प्रभावित है।
विज्ञापन

बाढ़ की स्थिति यह है कि गांवों से लोग निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। इसके बाद भी उनकी दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। रोजी-रोटी का संकट बढ़ गया है। लोग अपना घर छोड़कर बाहर निकल आए हैं। तरबगंज में प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि गांव छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। करनैलगंज के एलगिन-चरसड़ी तटबंध व नदी के बीच बसे पांच गांवों में बाढ़ की तबाही शुरू हो गई है। वहां के लोग तटबंध पर ही आसरा बनाए हुए हैं। इसके अलावा परसपुर के चंदापुर किटौली के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी है।
विज्ञापन

करनैलगंज संवाद के मुताबिक जिस तेजी से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ता हुआ खतरे के निशान को पार कर गया था उसी गति से नदी का जलस्तर अब घटने लगा है। जिससे बांध व नदी के बीच कटान भी तेज हो गई है। शुक्रवार को सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर था। शुक्रवार को भी विभिन्न बैराजों से 2.92 लाख क्यूसेक पानी सरयू में छोड़ा गया। जो शनिवार शाम यहां पहुंचने लगेगा। घटते जलस्तर से कटान तेज हो गई है। तैयार फसल वाले खेत कटकर नदी में समाते जा रहे हैं। शुक्रवार को ग्राम बांसगांव एवं रायपुर के सामने जबरदस्त कटान होती रही। हालांकि बांध के आसपास अभी कटान की कोई सूचना नहीं मिली है। बांध पर मौजूद अवर अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि डिस्चार्ज घटने के साथ-साथ जलस्तर घटने लगा है। अब कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र की दत्तनगर ग्राम पंचायत के सभी गांव पानी की जद में आ चुके हैं। यहां के लोग आवश्यक सामान व मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। वहीं दत्तनगर से होकर बाढ़ का पानी साखीपुर, गोकुला, तुलसीपुर माझा से नवाबगंज की ओर तेजी से बढ़ रहा है। साखीपुर व गोकुला के डीहा जाने वाले संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार दोपहर से पानी का बहाव तेज हो गया है। फसलें भी जलमग्न हो रही हैं। हरे चारे के लिए खेतों में बोई चरी, बाजरे व मक्के को डूबने के डर से किसान कटवा रहे हैं। दत्तनगर में मरी माता मंदिर के निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ का पानी भर गया है। शाम को उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने क्षेत्र भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed