{"_id":"b5d4ca98d3d8deb863176adc9f9586e2","slug":"fledged-band-extracted-with-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज में मंगलवार को गुरुद्वारे से श्री गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर गुरुग्र न्थ साहिब की एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसे पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे में विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
श्री गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर पूरा नगर गुरुवाणी के शब्दों से गुंजायमान हो गया। मंगलवार को पूरे नगर में गुरु ग्रन्थ साहिब की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दोपहर बाद गुरुद्वारा से निकली।
उसके पूर्व गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले व क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन अटूट लंगर चलता रहा। उ
विज्ञापन
सके बाद निकली शोभायात्रा में सभी धर्मों के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। गुरुद्वारा से निकली शोभायात्रा चौक घंटाघर होते हुए गाड़ी बाजार, नई बाजार, बस स्टैंड, मौर्य नगर चौराहा, कसगरान, बालूगंज, होते हुए देर शाम को पुन: गुरुद्वारा पहुंची जहां आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा की समाप्ति की गई।
शोभायात्रा में स्कूली बच्चों व पंजाबी बाजा, गतका पार्टी, ब्रास बैण्ड पार्टी की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का मनमोह लिया।
शोभायात्रा में पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह, रामजीलाल मोदनवाल, अकबाल रजा कुरैशी, हरजीत सिंह छाबडा, सरदार राजेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र सिंह जानी, हरजीत सिंह सलूजा, डा. पुनीत सिंह, कृष्ण सिंह छाबड़ा, सहित तमाम लोग चल रहे थे।