{"_id":"657207a8bb2680d842094a50","slug":"five-thousand-farmers-will-not-get-grant-for-irrigation-boring-gonda-news-c-100-1-gon1004-8965-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पांच हजार किसानों को नहीं मिलेगा सिंचाई बोरिंग का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पांच हजार किसानों को नहीं मिलेगा सिंचाई बोरिंग का अनुदान
Thu, 07 Dec 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। लघु सिंचाई विभाग की ओर से सिंचाई बोरिंग योजना में अनुदान प्राप्त करने के लिए सात हजार किसानों ने आवेदन किया है, जबकि दो हजार का ही लक्ष्य विभाग को मिला है। ऐसे में पांच हजार किसानों को इस वर्ष योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
लघु सिंचाई विभाग के अनुसार जरूरी औपचारिकता पहले पूरी करने वाले किसान ही योजना का लाभ पा सकेंगे। जहां सामान्य वर्ग के 1500 तो अनुसूचित जाति के 500 किसानों को लाभ पहुंचाना है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने किसानों का चयन शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना में विकासखंडवार लक्ष्य दिया गया है। नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति अनुभाग के पत्र के आधार पर दिए गए लक्ष्य पर जनवरी तक कार्य करना है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से बजट का इंतजार किया जा रहा है। विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश उथले नलकूप फ्री बोरिंग योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाता है।
बोरिंग के लिए लघु किसानों को अधिकतम 11000 रुपये व सीमांत किसानों को 15400 रुपये दिए जाते हैं। जबकि अनुसूचित जाति व जनजाति के किसानों को अधिकतम 19800 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। सहायक अभियंता राजीव कुमार अवस्थी ने बताया कि जिनके कागजात पहले जमा हो जाएंगे, वही इस योजना में सबसे पहले लाभान्वित होंगे।