{"_id":"299e5d2c087186291fa55d0e2d2dec05","slug":"five-people-sick-from-eating-the-fruit-of-jatropha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट्रोफा का फल खाने से पांच लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेट्रोफा का फल खाने से पांच लोग बीमार
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया गांव के मजरा नई बस्ती में जेट्रोफा का फल खाने से गुरुवार देर शाम एक महिला और चार बच्चों की तबियत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में सभी पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र मनकापुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाज के बाद सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया गांव के मजरा नई बस्ती के रहने वाले दीपक की पत्नी रेनू देवी (22) ने बताया कि उसने गुरुवार को घर के पास लगे एक पौधे में निकले फल को देखकर उसे तोड़कर खा लिया।
इसी दौरान वहां खेल रही गांव के विजय की बेटी शांति (4), जितेंद्र कुमार की बेटी दीपा (5), बेटा लालबाबू (6) व सुरेंद्र के बेटे मंटू (8) ने भी पौधे से फल तोड़कर खा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी लोग अपने घर चले गए। देर शाम अचानक सभी लोगों को उल्टियां होने लगीं। एक साथ पांच लोगों की हालत बिगड़ने से परिवारीजनों व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में महिला और चारों बच्चों को लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर के अधीक्षक डॉ. केएन गुप्ता ने बताया कि सभी पीड़ितों की हालत ठीक है। अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।