फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five meritorious block education officers including three teachers

शिक्षिका बनने के साथ ही बन गईं खंड शिक्षा अधिकारी

Sun, 31 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Five meritorious block education officers including three teachers
गोंडा। इसे संयोग कहें या फिर सौभाग्य। दो महिला शिक्षिकाओं ने जिले के तरबगंज ब्लाक के प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर शनिवार को कार्यभार ग्रहण ही किया था। उसी समय लोक सेवा आयोग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी के परीक्षा परिणाम जारी हुए।
विज्ञापन

दोनों महिला शिक्षिकाओं का चयन खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर हो गया। तरबगंज के शिक्षकों में इससे उत्साह है। इसी तरह वजीरगंज में 11 साल से शिक्षक की नौकरी करने वाले अरविंद यादव का सपना भी पूरा हो गया और वह भी खंड शिक्षा अधिकारी के पद चुने गए हैं। इसके अलावा दो और युवाओं ने खंड शिक्षा अधिकारी बन कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती के दूसरे की भर्ती में चयनित होने के बाद सबिस्ता परवीन ने प्राइमरी स्कूल पलिया चौरठा में शनिवार को ही कार्यभार ग्रहण किया था। वह अयोध्या की रहने वाली हैं। किसी को क्या पता था कि वह खंड शिक्षा अधिकारी बनने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ ही अयोध्या की रहने वाली शिखा मिश्रा ने भी तरबगंज के प्राइमरी स्कूल खूदेपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था और वह भी खंड शिक्षा बन गईं। इसी तरह वजीरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोतपपुर पूर्वी के सहायक अध्यापक अरविंद यादव भी खंड शिक्षा अधिकारी चुने गए हैं।
वह आजमगढ़ के रहने वाले हैं और वर्ष 2009 से जिले में सहायक अध्यापक हैं। 11 साल बाद उन्हें सफलता मिली है। इसी तरह बेलसर के ठड़क्की पट्टी निवासी अंतरिक्ष तिवारी ने भी खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा पास कर ली है। वह इस समय सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके भाई राष्ट्रीय हास्य कवि परीक्षित तिवारी प्रेम गोंडवी हैं।
पिता राम उबारन तिवारी प्रधान भी रह चुके हैं। मेहनौन के पूरे पंडित पुरवा निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक भवानी प्रसाद ओझा के पुत्र राजीव कुमार ओझा का चयन खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। चार भाइयों में सबसे छोटे राजीव कुमार ओझा बचपन से ही प्रतिभावान रहें हैं।

इनका पीसीएस 2016 में जिला मत्स्य अधिकारी के पद पर चयन हुआ था। मौजूदा समय में यह श्रावस्ती जिले में तैनात हैं। शनिवार को लोक सेवा आयोग की ओर से जारी रिजल्ट घोषित परिणाम में राजीव ओझा का चयन खंड शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed