{"_id":"6091859b8ebc3ea1d8673a83","slug":"five-members-of-the-same-family-made-a-record-of-constant-development-gonda-news-lko576838768","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने लगातार प्रधानी का बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने लगातार प्रधानी का बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन
गोंडा। विकासखंड नवाबगंज अंतर्गत एक ग्राम सभा ऐसी है, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य लगातार प्रधान के पद पर आसीन होने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। इस परिवार में क्रमश: पिता, पुत्र, पुत्रवधू, पौत्र वधू एवं पौत्र लगातार प्रधान के पद पर काबिज होते आ रहे हैं।
यह ग्राम सभा है फत्तेपुर अयोध्या- बस्ती सीमा पर स्थित ग्राम सभा फत्तेपुर निवासी स्वर्गीय झाऊ लाल मोदनवाल ने 1988 को पहली बार इस ग्राम सभा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। कटरा शिवदयालगंज चौराहे पर मिठाई की दुकान चला रहे स्व. झाऊ लाल ने अपनी कर्मठता, ईमानदारी और अच्छे व्यवहार से न केवल गांव का चहुंमुखी विकास किया, बल्कि क्षेत्र के लोगों के दिलों में भी अपना स्थान बनाया।
अपने पिता झाऊ लाल के निधन के बाद उनके पुत्र व महादेव सागर ने उनकी विरासत को संभालते हुए सन 2000-2005 के पंचायती चुनाव में भाग्य आजमाया। पिता की सकारात्मक छवि और अपने कुशल व्यवहार तथा समाजसेवा के मद्देनजर क्षेत्र की जनता ने विश्वास कर ग्राम सभा की जिम्मेदारी महादेव सागर को सौंपी। सागर 2005-10 में क्षेत्र पंचायत के सदस्य भी रहे।
विज्ञापन
2010 के चुनाव में महिला आरक्षित सीट पर सागर ने अपनी पत्नी पुष्पा सागर को प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया और जनता ने एक बार फिर अपना अगुवा चुना। सन् 2015 में सागर की पुत्रवधू प्रीति सागर ने भी इस सीट को बरकरार रखा और अपनी काबलियत का परिचय दिया। मौजूदा पंचायत चुनाव 2021 में सागर परिवार के बड़े बेटे श्याम सागर ने पारिवारिक परंपरा को विस्तार देते हुए सम्मानजनक जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।