फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five injured including three women in a fight

मारपीट में तीन महिलाओं समेत पांच चोटिल, सात लोगों पर केस

Sun, 18 Apr 2021 09:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Five injured including three women in a fight
गोंडा। डेहरास गांव के मजरे सरदार पुरवा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को चोट आई है। दोनों पक्षों की ओर से थाना परसपुर में दो महिलाओं सहित सात लोगों के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के डेहरास गांव के मजरे सरदार पुरवा निवासी रिजवान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके गांव के ही सचिन सिंह, सूरज सिंह, विकास सिंह व अनिल सिंह ने शनिवार की देर रात उससे अभद्रता करते हुए लाठी-डंडे से मारने लगे।
विज्ञापन

शोर करने पर जब उसकी मां राबिया बानों, बहन शबनम व साबिया बचाने दौड़ीं तो उनकी भी पिटाई कर दी। जिससे सभी को चोटें आई हैं। रिजवान की तहरीर पर सचिन सिंह, सूरज सिंह, विकास सिंह व अनिल सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के सूरज सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी रिजवान, जाकिर हुसैन की पत्नी व शबनम ने शुक्रवार की देर रात अपने घर के सामने उससे अभद्रता किया। मना करने पर सभी ने मिलकर लाठी-डंडे से मारपीट कर चोटिल कर दिया।

सूरज सिंह की तहरीर पर रिजवान, जाकिर हुसैन की पत्नी व शबनम के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर दो महिलाओं सहित सात लोगों के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed