{"_id":"62925c268217a35ca63af5d4","slug":"five-injured-in-assault-case-on-eight-gonda-news-lko6326863178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में पांच घायल, आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में पांच घायल, आठ पर केस
विज्ञापन
गोंडा। लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों की तरफ से आठ लोगों के खिलाफ परसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
परसपुर की ग्राम चरहुवां डीहा निवासी अरुण कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बकाया पैसे के विवाद को लेकर शनिवार दोपहर शिवकांत गोस्वामी, भुल्लर गोस्वामी, ननकऊ गोस्वामी व दद्दू गोस्वामी उससे अभद्रता कर पीटने लगे। बचाने आए उसके बेटे अखिलेश व मनोज कुमार को भी पीट दिया। जान से मारने की धमकी भी दी।
इसी प्रकरण में रंजीत गोस्वामी ने भी पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह अपने घर के सामने परचून की दुकान करता है। जहां अरुण, मनोज, अखिलेश व सर्वेश दुकान पर घरेलू सामान लेने आए थे। लेनदेन के विवाद में आरोपियों ने उससे अभद्रता कर पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने आए भाई रमाशंकर गोस्वामी को भी पीटा। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रकरण में दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।