{"_id":"66f1abebd9403d56340b79bf","slug":"five-goats-died-due-to-electrocution-woman-burnt-gonda-news-c-100-1-gon1002-124246-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: करंट से पांच बकरियां मरीं, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: करंट से पांच बकरियां मरीं, महिला झुलसी
Mon, 23 Sep 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज के मीरपुर गांव में सोमवार को हाईटेंशन लाइन से झाड़ियों में उतरे करंट की चपेट में आकर पांच बकरियां मर गईं। बकरियों को बचाने की कोशिश के दौरान एक महिला भी करंट लगने से झुलस गई। एक दिन पहले ही कटरा बाजार नगर पंचायत में पोल में करंट उतरने से एक बालक झुलस गया था।
नवाबगंज क्षेत्र के मीरपुर गांव की गुलफ्शा, महरुन्निशा, अमीरुन्निशा, समद व जमील सोमवार को रेहली गांव की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बकरियां चरा रहे थे। हाईटेंशन लाइन से पोल व आसपास झाड़ियों में करंट उतरा था। जिसकी चपेट में आने से जमील की तीन, गुलफ्शा की एक व महरुन्निशा की एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। बकरियों को बचाने दौड़ीं अमीरुन्निशा करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने तुरंत लाइन बंद कराकर तार को छू रही लता को काट दिया है। घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
मीरपुर के महेश कुमार व रेहली गांव के रामलौटन ने बताया कि बिजली के पोल के पास व तारों को छू रहे पेड़ की लताओं की सफाई नहीं की जाती। लेखपाल जोखनलाल यादव ने रिपोर्ट बनाकर तहसील मुख्यालय को भेज दी। उपखंड अधिकारी लोकेश कुमार ने कहा कि ऐसा टेक्निकल फाल्ट के कारण हुआ है। बकरियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद क्षतिपूर्ति दिलाने का प्रयास करेंगे।