{"_id":"155a03d26da1e04ede8c87247c6bffe7","slug":"five-booths-recommended-reelection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बूथों पर पुनर्मतदान की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बूथों पर पुनर्मतदान की सिफारिश
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों के पांच बूथों पर गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर पुनर्मतदान की सिफारिश की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद तीनों मतदान केंद्रों पर फिर से चुनाव कराया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला ने शनिवार को बताया कि प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में गैसड़ी ब्लॉक के मतदान केंद्र इटई-इटवा के बूथ संख्या 117 व 118 पर लोगों ने मतपत्र फाड़ने की शिकायत की है।
लोगों की शिकायत पर बूथ संख्या 117 व 118 पर जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटों पर पुनर्मतदान कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि इसी प्रकार गैसड़ी ब्लॉक के ही गुलहरिया अहिरौली मतदान केंद्र के बूथ संख्या 107 व 109 पर दबंगों द्वारा मतपत्र फाड़ने की शिकायत मिली।
शिकायत को संज्ञान में लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से मतदान केंद्र का चुनाव निरस्त करने को पत्र लिखा गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथ संख्या 107 व 109 पर जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के सीटों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा।
पचपेड़वा ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत वार्ड धमौली के बूथ संख्या 161 पर एक प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह गायब होने की शिकायत मिली है।
शिकायत के आधार पर बूथ संख्या 161 का चुनाव रद करने की संस्तुति राज्य निर्वाचन आयोग को की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद बूथ संख्या 161 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य का पुनर्मतदान कराया जाएगा।