फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   first day 1161 people,s filled the prescription

पहले दिन 1161 लोगों ने भरे परचे

Mon, 16 Nov 2015 10:50 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज तहसील क्षेत्र के प्रथम चरण में होने जा रहे पंचायत चुनाव में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पहले दिन सोमवार को 1161 लोगों ने नामांकन किया। करनैलगंज, परसपुर, हलधरमऊ व कटराबाजार ब्लॉक पर सोमवार को नामांकन कराने को लेकर गहमागहमी रही। इस दौरान तमाम उम्मीदवार लग्जरी वाहनों से नामांकन कराने पहुंचे। नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


सोमवार को सभी ब्लॉकों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलती रही। इस दौरान ब्लॉकों के आसपास नामांकन करने आए उम्मीदवारों के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


विकास खंड में नामांकन के लिए न्याय पंचायतवार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। गांव की सरकार बनाये जाने के लिए ब्लॉकों पर पहुंचे उम्मीदवार व उनके समर्थकों की आंखों में चमक साफ दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉकों पर नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की तादाद बढ़ने से ब्लॉकवार लगाए गए आरओ हलकान दिखे। आरओ लगातार घूम-घूमकर काउंटरों का जायजा लेते रहे।

कई क्षेत्रों में पर्दे के पीछे से कई राजनीतिक हस्तियों के चहेतों ने भी नामांकन किया। हलधमऊ ब्लॉक के रिटर्निंग अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि पहले दिन ग्राम प्रधान पद पर 236 व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 110 लोगों ने नामांकन किया।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए कड़ाई बरती जा रही है। इसी तरह हर ब्लॉक में देर शाम तक न्याय पंचायतवार एआरओ नामांकन पत्रों की छटनी करने में जूझते रहे। प्रथम चरण के लिए इन ब्लॉकों पर कल दूसरे दिन मंगलवार को भी नामांकन किया जाएगा।


ब्लॉकवार ग्राम प्रधान व सदस्य पद के नामांकन की स्थिति
ब्लॉकों    प्रधान        ग्राम पंचायत सदस्य
करनैलगंज             255        256   
परसपुर             257            189
हलधरमऊ         236            110
कटराबाजार         185            168
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed