{"_id":"68a8b77e80ba9c0fe7083a7d","slug":"firing-on-a-moving-car-a-girl-got-shot-gonda-news-c-100-1-slko1028-142705-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चलती कार पर फायरिंग, युवती को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चलती कार पर फायरिंग, युवती को लगी गोली
Sat, 23 Aug 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या से परिवार के साथ गोंडा आ रहे दुल्लापुर खालसा निवासी बैंककर्मी नरेंद्रनाथ मिश्र की कार पर फायरिंग कर दी गई। हमले में उनकी बेटी सौम्या मिश्रा (23) के चेहरे पर गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवाबगंज पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नरेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि वह गोंडा शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहकर बच्चों की पढ़ाई करा रहे हैं। 21 अगस्त की रात करीब 11 बजे बेटी व विवेक कुमार, अनुराग मिश्र, आदि मिश्र, उर्मिला मिश्रा, विभा पाठक के साथ कार से अयोध्या से गोंडा आ रहे थे। तभी नंदिनीनगर महाविद्यालय के समीप लूट के इरादे से कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। नवाबगंज एसओ अभय सिंह ने बताया कि मामले में लूट के प्रयास व अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। (संवाद)