फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fire in the bank from short circuit

शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग

Thu, 09 Jul 2015 10:51 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
पेहर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा मेहाली में बीती रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में बैंक का फर्नीचर व बिजली का सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि रोज की तरह बुधवार की शाम काम खत्म होने के बाद बैंक बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे। रात करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने बैंक में आग लगने की सूचना दी। हादसे की जानकारी होने पर चौकी प्रभारी महेंद्र यादव भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बाजारवासी वेद प्रकाश, प्रदीप पांडेय, संजय, अमित, राजेश आदि आदि ने साहस दिखाते हुए बैंक के अंदर घुसकर आग पर काबू किया।
विज्ञापन


हादसे में बैंक में रखा फर्नीचर व विद्युत उपकरण पूरी तरह से जल गए। शाखा प्रबंधक के मुताबिक आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि आग पर काबू न पाया जाता तो बैंक के आसपास की अन्य दुकानें भी जल कर राख हो जातीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed