{"_id":"66a936b00d4968c5380696a4","slug":"fir-ordered-against-seven-schools-operating-without-recognition-gonda-news-c-100-1-gon1003-121157-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिना मान्यता के संचालित सात स्कूलों के खिलाफ एफआईआर का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिना मान्यता के संचालित सात स्कूलों के खिलाफ एफआईआर का आदेश
Wed, 31 Jul 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले के हलधरमऊ शिक्षा क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित सात विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आरोप है कि बीईओ द्वारा बार-बार बंद कराने के बावजूद विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इसको लेकर बीईओ ने बीएसए को रिपोर्ट सौंपी है। बीएसए ने सभी विद्यालय संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारियों ने हलधरमऊ शिक्षाक्षेत्र के हुजूरपुर रोड दत्तनगर स्थित ब्राइड मैरीडियन एकेडमी, बसालतपुर तिवारी चौराहा स्थित एम्स स्कूल, मगराइच पुरवा पतिसा स्थित सोमनाथ शिक्षा निकेतन, सेलरी स्थित एमआई पब्लिक स्कूल, सेलहरी डीहा के लिटिल हार्ट पब्लिक स्कूल, चौरी के अपना विद्यालय और सेल्हरी चौराहा पांडेय पुरवा स्थित ग्रीन स्प्राउट पब्लिक स्कूल के खिलाफ रिपोर्ट दी है। आरोप है कि खंड शिक्षाधिकारी ने बिना मान्यता प्राप्त इन विद्यालयों को बंद करा दिया था। इसके बाद 10 से 15 दिन के भीतर दोबारा इन स्कूलों का संचालन शुरू हो गया। इस पर बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने संबंधित विद्यालय संचालकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। वहीं, बीएसए ने बीईओ से सात दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है जल्द ही संबंधित विद्यालय संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विभागीय जानकारों ने बताया कि जिले में बड़े पैमाने पर मानक विहीन विद्यालय धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद खंड शिक्षाधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बीएसए की सख्ती के बाद हलधरमऊ के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी खंड शिक्षाधिकारी कार्रवाई कर सकते हैं।