{"_id":"6a9c55cf0d20deee7a0d3ce5","slug":"fir-against-village-administrator-and-others-gonda-news-c-100-1-slko1028-165545-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ग्राम प्रशासक व अन्य के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ग्राम प्रशासक व अन्य के खिलाफ एफआईआर
Sat, 05 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
परसपुर। बिजली बिल की वसूली करने गई टीम को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रशासक व उनके पुत्र सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
जेई विद्या सागर ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे राजस्व टीम बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए ग्राम राजापुर के भानदास पुरवा पहुंची थी। बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। आरोप है कि ग्राम प्रशासक कमलेश सिंह, उनके पुत्र विनय सिंह और अन्य लोग मौके पर पहुंचकर टीम से उलझ गए और सरकारी कार्य में बाधा डाली। बाइक की चाबी छीन ली गई और कर्मचारियों को मौके पर रोककर बंधक बना लिया गया। साथ ही काटे गए कनेक्शन दोबारा जुड़वा लिए। दूसरी ओर ग्राम प्रशासक कमलेश सिंह ने टीम को बंधक बनाने के आरोप को खारिज किया है। उनका कहना है कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना पर सीओ आनंद कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जेई की तहरीर पर कमलेश सिंह, विनय सिंह समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कमलेश सिंह, विश्वनाथ व राकेश सिंह के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।