फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fighting at three places, case registered against 13

Gonda News: तीन स्थानों पर मारपीट, 13 पर केस दर्ज

Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Fighting at three places, case registered against 13
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र में भूमि व आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के तीन मामलों में 13 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घांचा बीकापुर पूरे मानादेवी निवासी सीताराम ने गांव के अवनीश, कृष्णकुमार उर्फ बबलू, रामबरन गुप्ता व छद्दन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर विपक्षी जबरन निर्माण करा रहे थे। रविवार को रोकने गए भतीजे संजय यादव, राम कृपाल व ननकू से अभद्रता करते हुए आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीट दिया। दूसरे पक्ष के राकेश ने शिवपूजन, रामकृपाल, सीताराम व जगन्नाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि भूमि विवाद में आरोपियों ने उन्हें व बचाने आए पिता बालेस्टर, भाई रामकुमार, अनीता, सावित्री, गुड़िया व बेकारू को भी पीटा।

दूसरे मामले में जेठासी बौरिंहा निवासी बड़का ने आपसी विवाद को लेकर बेटी पिंकी को पीटने के मामले में गांव के रामू, उसके बेटे रवि व बहू कांति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीसरे मामले में रांगी पूरे जलौनी निवासी आयुष पांडेय ने गांव के त्रिलोकी पांडेय व संजय पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि शनिवार सुबह जब वह दौड़ लगाने निकले थे तभी आरोपियों ने पीटा। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed