{"_id":"48c2942d1c9f7bc4576f26809832bf5c","slug":"female-scorched-by-fire-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
कटराबाजार थाना क्षेेत्र के वनगांव के मजरा रमकटोरवा में रविवार को एक महिला संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार जे जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़िता की मां ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
उधर, पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के वनगांव के मजरा रमकटोरवा के रहने वाले मंशाराम की पत्नी रेखा (20) दोपहर को संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रेखा की माता मायादेवी पत्नी श्रीराम का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। इसके लिए वे रेखा को मारापीटा करते हैं। ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को मारपीट कर जला दिया। माया देवी ने थाना कटरा बाजार में दहेज के लिए बेटी का जला देने का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
कटरा बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव का कहना है कि महिला को जलाने की सूचना मिली है।, मगर अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।