फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Female constable and passenger fight over seat in train

Gonda News: ट्रेन में सीट को लेकर महिला सिपाही व यात्री में मारपीट

Sat, 06 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Female constable and passenger fight over seat in train
गोंडा। गोरखपुर से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार सुबह बस्ती रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर विवाद में महिला सिपाही और एक यात्री में मारपीट हो गई। ट्रेन के गोंडा पहुंचने पर दोनों तरफ से जीआरपी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी कोतवाल बांकेलाल ने बताया कि गोरखपुर निवासी महिला सिपाही लखनऊ के एक थाने में तैनात हैं। शनिवार सुबह वह अपने बच्चों के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ जा रही थीं। ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पर रुकी तो वहां रागिनी गौड़ निवासी चइया बारी बस्ती कोतवाली अपने पति इंद्रजीत गौड़ के साथ जनरल कोच में चढ़ीं। उसी कोच में महिला सिपाही अपने बच्चों के साथ पहले से बैठी थीं। सीट को लेकर महिला सिपाही और इंद्रजीत में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कोच के अन्य यात्रियों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। ट्रेन के गोंडा पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग स्टेशन पर उतरे और अपने-अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने गोंडा जीआरपी कोतवाली में तहरीर दी। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला सिपाही का आरोप है कि इंद्रजीत ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। वहीं, इंद्रजीत की पत्नी रागिनी का आरोप है कि महिला सिपाही पूरी सीट पर कब्जा किए थीं। जगह देने को कहा तो पुलिसिया रौब में मारपीट शुरू कर दी और पति इंद्रजीत के दाहिनी हाथ में दांत से काट लिया। इससे वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed