फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Father in police custody, son found hanging

पुलिस हिरासत में पिता, फंदे पर लटका मिला बेटा

Sat, 27 Aug 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Father in police custody, son found hanging
गोंडा। युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी युवक का शव शनिवार सुबह मोतीगंज के बेलावां मोफिया गांव से बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आरोप है कि युवक की गिरफ्तारी के लिए मोतीगंज पुलिस तीन दिन से उसके पिता को थाने बैठाए थी।
विज्ञापन

थाने में एक दरोगा ने उसके पिता की कई बार पिटाई भी की। शनिवार सुबह आरोपी युवक का शव मिलने पर पुलिस ने उसके पिता को छोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में रखने व पिटाई के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के बेलावां मोफिया गांव के रहने वाले ठाकुर प्रसाद मिश्र के बेटे महेश मिश्र उर्फ रिंकू मिश्र (24) की क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती से नजदीकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू पर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा था। 23 अगस्त को युवती के परिजनों ने रिंकू के घर जाकर शिकायत की तो दोनों के परिजनों में जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद रिंकू घर से लापता हो गया।
इधर, युवती के भाई ने 23 अगस्त को ही महेश मिश्र उर्फ रिंकू, उसके चाचा रामसुफल व चाची रीता देवी के खिलाफ थाना मोतीगंज में छेड़खानी, धमकी, साजिश व आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस रिंकू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
रिंकू के पिता ठाकुर प्रसाद का आरोप है कि पुलिस 23 अगस्त को ही उसे पकड़ ले गई और थाने में बैठाए रखा। पुलिसकर्मी रिंकू को हाजिर करने का दबाव बना रहेे थे मगर उसे बेटे की कोई जानकारी ही नहीं थी।
ठाकुर प्रसाद का आरोप है कि थाने में दरोगा ने कई बार उनकी पिटाई भी की। शनिवार सुबह उसके बेटे रिंकू का शव गांव के बाहर कुड़वा तालाब के पास एक पेड़ में दुपट्टे से बंधे फंदे से लटका मिला। सूचना पर सीओ सदर विनय सिंह व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।

ठाकुर प्रसाद ने बताया कि बेटे का शव मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया। मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि अभियुक्त महेश मिश्र उर्फ रिंकू की तलाश की जा रही थी। इसी बीच उसका पिता थाने पर तहरीर लेकर आया था। थाने पर बैठाने व पीटने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed