{"_id":"6a53f673bdfeb5eb0c0284fb","slug":"father-and-daughter-attacked-condition-critical-gonda-news-c-100-1-slko1028-162122-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पिता-पुत्री पर हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पिता-पुत्री पर हमला, हालत गंभीर
Mon, 13 Jul 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। बेटी की दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्री पर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर गुलामपुरवा निवासी खुशबू मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रविवार को वह अपने पिता परशुराम मिश्र के साथ दवा लेने गई थीं। लौटने लगे तो देखा कि आरोपियों ने घर के रास्ते में गड्ढा खोद दिया है।
पिता ने आपत्ति जताई तो पहले से तैयार बैठे दो लोगों ने लाठी-डंडे, फावड़े व अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। पिता के सिर पर फावड़ा लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आरोपियों ने खुशबू पर भी हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उनका उपचार चल रहा है। नगर कोतवाल विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।