{"_id":"6a51350b3228313331074c7e","slug":"farmers-yearn-for-fertilizer-in-rain-drops-gonda-news-c-100-1-slko1026-162011-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बारिश की बूंदों में किसान खाद को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बारिश की बूंदों में किसान खाद को तरसे
Fri, 10 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर/इटियाथोक/मछली बाजार (गोंडा)। जिले में दो दिन की अच्छी बारिश के बाद धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके साथ ही यूरिया और डीएपी की मांग भी अचानक बढ़ गई है। शुक्रवार को विभिन्न साधन सहकारी समितियों पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। कहीं सर्वर की तकनीकी खराबी ने वितरण की रफ्तार रोक दी तो कहीं किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
धानेपुर बी-पैक्स पर सुबह आठ बजे से ही किसान खाद लेने पहुंचने लगे। वितरण शुरू होने के कुछ देर बाद सर्वर ठप हो गया, जिससे प्रक्रिया बाधित हो गई। किसान शाम चार बजे तक लाइन में लगे रहे, लेकिन अधिकांश को बिना खाद लिए लौटना पड़ा। रुद्रगढ़ निवासी किसान विजय धर ने बताया कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल सकी। वितरण कर्मी दिलीप वर्मा ने बताया कि 585 बोरी यूरिया उपलब्ध होने के बावजूद सर्वर की समस्या के कारण केवल 144 बोरी का ही वितरण हो सका।
इटियाथोक के जानकीनगर साधन सहकारी समिति पर भी सुबह से किसानों की भीड़ उमड़ी रही। पहले खाद लेने को लेकर कुछ किसानों के बीच कहासुनी हो गई, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने शांत कराया। समिति सचिव मदन मोहन तिवारी ने बताया कि समिति को 900 बोरी यूरिया प्राप्त हुई है, जिसका वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। उधर, मछली बाजार क्षेत्र के बल्लीपुर साधन सहकारी समिति पर 400 बोरी यूरिया पहुंची। समिति सचिव बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि 399 बोरी यूरिया किसानों में वितरित कर दी गई है, जबकि एक बोरी स्टॉक में बची है।