फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers will get solar irrigation pump at a discount of 30 percent

किसानों को 30 प्रतिशत की छूट पर मिलेंगे सोलर इरिगेशन पंप

Sat, 26 Oct 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get solar irrigation pump at a discount of 30 percent
गोंडा। किसानों की आय दोगुना करने के लिए छूट पर संयंत्र देने की पहल शासन कर रहा है। खेतों की सिंचाई की सुविधा न होने से हर साल किसानों को सिंचाई पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। कृषि विभाग ने किसानों को छूट पर सोलर पंप देने की योजना लागू की है। जिले के 268 किसानों को 30 फीसदी मूल्य पर ही सोलर पंप दिए जाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें किसानों को सिंचाई के लिए न तो बिजली और ना ही डीजल की आवश्यकता होगी। इसके लिए शासन की ओर से 268 किसानों का लक्ष्य मिला था जिसके सापेक्ष करीब 90 लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। 3 एचपी सोलर पंप लेने वाले कुछ किसानों प्रक्रिया में है जल्द ही उन्हें भी पंप मिल जाएगा।
विज्ञापन

गोंडा जिले में शासन द्वारा सोलर पंप के लिए 268 किसानों का इस वर्ष लक्ष्य रखा गया है। जिन्हें सिचाई के लिए सोलर पंप दिया जाएगा। इन सोलर पंपो के लिए बैंकों से किसानों को ड्राफ्ट देना है, जिसमे दो एचपी डीसी क्षमता वाले सोलर पंपों के लिए 37326 रुपये का ड्राफ्ट देना है। आनलाइन आवेदन जमा करने के बाद विभाग में ड्राफ्ट देना है। इसी तरह दो एचपी एसी क्षमता वाले सोलर पम्पों के लिए 37326 रुपये का ड्राफ्ट एवं तीन एचपी डीसी के लिए 56580 रुपये का ड्राफ्ट बैंकों में बनवाना पड़ेगा। लक्ष्यों के अनुरूप गोंडा जिले में 32 किसानों ने ड्राफ्ट जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि ने बताया कि सोलर पंप योजना के लक्ष्य सभी ब्लॉक में वितरित कर दिए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में दो एचपी डीसी का 12 का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं दो एचपी एसी के लिए हर ब्लॉकों में एक और तीन एचपी डीसी के लिए दो का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें दो एचपी का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। तीन एचपी के लिए किसानों का चयन किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी सोलर पंप मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को खेतों की सिंचाई में मिलेगी सुविधा
किसानों के लिए सोलर पंप योजना काफी अहम है। किसानों को बिना डीजल व बिजली के ही खेतों की सिंचाई की सुविधा हासिल हो सकेगी। सोलर से पंप चलेंगे। -मुकुल तिवारी, उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed