फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers union people sitting on dharna for crop

फसल के लिए धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के लोग

Fri, 16 Apr 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers union people sitting on dharna for crop
गोंडा। आधी फसल की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष नौशाद खान के नेतृत्व में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा के साथ केशवनगर के किसान धरने पर बैठे।
विज्ञापन

शुक्रवार को केशवनगर ग्रांट स्थित उतरौला के पूर्व विधायक आरिफ़ अनवर हाशमी की 90 बीघा जमीन को जनवरी में प्रशासन ने कुर्क किया था। किसानों को उनके खेतों में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई थी, लेकिन किसानों ने अपने परिवार के भोजन के लिए खेतों में लगी हुई गेहूं की फसल को खाद पानी देना बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन

जब फसल काटने की बारी आई तो किसानों को बिना किसी सूचना के नायाब तहसीलदार मनकापुर कंबाइन लेकर फसल कटवाने आ गए। जब किसानों द्वारा आधी फसल की मांग की तो तहसील दार साहब ने उन्हें डांट फटकार कर भगा दिया जिसकी सूचना मिलते ही देवीपाटन मंडल अध्यक्ष नौशाद खान जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष शहजाद अली, जिला महासचिव लवकुश कुमार, अशोक पाल, खुर्शीद इदरीशी लालजी वर्मा के साथ किसानों के साथ में खेतों में ही धरने पर बैठ गए तेज धूप के कारण एक महिला बेहोश भी हो गई। जनवरी 2021 में शासन प्रशासन द्वारा आरिफ अनवर हाशमी की 90 बीघा की जमीन को कुड़क कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें से उपजिलाधिकारी मनकापुर द्वारा 52 बीघे जिसमें गेहूं का फसल लगाया गया उसमें लाल झंडी लगवा कर उन्हें खेतो में घुसने से सख्त हिदायत दी थी। इस बाबत उप जिला अधिकारी मनकापुर हीरालाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है । मौके पर पहुंच रहा हूं उक्त संपत्ति को कुर्क कर दिया गया है इसमें किसी का कोई हक नहीं है शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed