फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers surrounded sugar mill, crushing stopped for 21 hours

किसानों ने चीनी मिल को घेरा, 21 घंटे से पेराई बंद

Mon, 27 Dec 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded sugar mill, crushing stopped for 21 hours
गोंडा। गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान न मिलने से परेशान किसान कुंदरखी चीनी मिल के सामने डेरा जमाए हुए हैं। किसानों के धरना प्रदर्शन के कारण बीते 21 घंटे से मिल का संचालन ठप पड़ा है। आक्रोशित किसान ट्रालियों पर गन्ना लादकर बजाज चीनी मिल कुंदरखी चौराहा पर अवध केसरी सेना के बैनर तले बकाया भुगतान की मांग को लेकर बीते रविवार से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि चीनी मिल संचालकों के अड़ियल रुख के कारण हजारों गन्ना किसानों का पिछले पेराई सत्र का ही 158 करोड़ का भुगतान बकाया है। लगातार शिकायत के भी प्रशासन इस पूरे मामले में उदासीनता बरते हुए है। नाराज किसानों को मनाने के लिए एडीएम, एसडीएम सदर तथा मिल के अधिकारी कई बार वार्ता कर चुके पर पर किसान बकाया भुगतान की मांग को लेकर अड़े हैं।
विज्ञापन

अवध केसरी सेना के नेता नील ठाकुर, मानवेंद्र सिंह मोनू, अरुणेश यादव का कहना है कि चीनी मिल संचालक किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि नया पेेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन बजाज चीनी मिल कुंदरखी किसानों के पुराने बकाए का 158 करोड़ दबाए बैठी है। प्रदर्शनकारी किसानों ने मांग की कि पिछले पेराई सत्र की बकाया राशि का भुगतान व्याज सहित कराने के साथ ही वर्तमान सत्र की खरीद में भी तेजी लायी जाए। किसानों को समय पर पर्ची न मिलने से पेड़ी गन्ना की कटान न हो पाने से गेहूं की बुआई भी बाधित हो रही है।
चीनी मिल चौराहे पर धरना प्रदर्शन होने से दर्जीकुआं तिराहा से कहौबा चौराहे तक गन्ना लदी ट्रालियों व ट्रकों की लंबी लाइन लग जाने से आम लोगों को भी आवागमन में कठिनाई उठानी पड़ रही है।

दूसरी तरफ बजाज चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना योगेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार रात आठ बजे से मिल का संचालन यार्ड में गन्ना ना होने कारण बंद कर दिया गया है। किसानों का गत वर्ष का भुगतान आगामी 15 जनवरी तक कराने का आश्वासन दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed