{"_id":"68a8b7072b56e879d50deabd","slug":"farmers-queue-up-since-morning-for-fertilizer-gonda-news-c-100-1-brp1002-142678-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खाद के लिए सुबह से लगी किसानों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खाद के लिए सुबह से लगी किसानों की कतार
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति वीरापुर छपिया में खाद के लिए लगी किसानों की लाइन। - संवाद
मसकनवा/धानेपुर/टिकरी (गोंडा)। खाद का संकट कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को जिले की 42 समितियों व 100 निजी दुकानों से खाद बिक्री के बाद भी कई समितियों पर लंबी कतार लगी रही। सुबह से ही किसान लाइन में लगे रहे। कहीं पर सिस्टम पर सवाल उठे तो कहीं पर अधिक मूल्य लिए जाने की शिकायत सामने आई। पेश है रिपोर्ट-
सुबह छह बजे कतार में लगे, 12:30 बजे खुला ताला
धानेपुर के बी पैक्स त्रिलोकपुर समिति का ताला दोपहर 12 बजे तक नहीं खुला। लाइन में लगे किसानों के काफी हो हल्ला के बाद करीब 12:30 बजे वितरण शुरू हुआ। किसान परदेशी निवासी डेबरी व साधू शरण ने बताया कि सुबह छह बजे से कतार में खड़े हैं, पर शाम चार बजे तक खाद नहीं मिली। कायम अली रानीजोत, शिव प्रताप तिवारी बेलही, राम शंकर देवरहना ने भी बताया कि उन्हें शाम चार बजे तक खाद नहीं मिली। सचिव अशोक गुप्ता ने बताया कि 300 बोरी खाद मिली थी, पुलिस बल की सुरक्षा में चार बजे तक करीब 200 बोरी खाद वितरण किया जा चुका है।
भीड़ देख हाथ-पांव फूले
सुबह 11:40 बजे, मसकनवा सहकारी संघ पर खाद मिलने की सूचना पर भोर से ही किसानों की कतार लग गई। इससे बाजार में भीड़ हो गई। भीड़ देख अफसरों ने किसानों को कुछ दूरी पर स्थित साधन सहकारी समिति पर बुलाया। यहां पर लाइन में लगे किसानों को ई पॉस की पर्ची देकर खाद लेने के लिए सहकारी संघ पर भेजा गया। सचिव रवि शंकर पांडेय ने पर्ची के साथ आए किसानों को खाद वितरित की। मौके पर नायब तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी मसकनवा तेज नारायन गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। साधन सहकारी समिति खजुरी में भी किसानों की भीड़ रही। एडीओ सहकारिता राम सजीवन पांडेय ने बताया की सहकारी संघ पर 600 और साधन सहकारी समिति खजुरी में आई 600 बोरी यूरिया खाद का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
300 रुपये में किसानों को मिली खाद
काजीपुर की साधन सहकारी समिति पर सुबह 7:30 बजे से ही किसानों की कतार लग गई। दोपहर करीब 12:30 बजे जब लेखपाल कृष्णा कुमारी समिति पर पहुंचीं, तब तक 35 बोरी खाद बांटी जा चुकी थी। काजीपुर के मुस्तफा ने खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया। रीवा गांव के बसंत लाल ने कहा कि दिनभर लाइन में लगने के बाद भी महंगी खाद खरीदनी पड़ी। एक बोरी के 300 रुपये लिए जा रहे हैं। रामापुर के राकेश कुमार ने कहा कि सुबह से परेशान हैं। लाल बाबू सिंह का कहना है कि 300 रुपये में खाद दी जा रही है। लेखपाल कृष्णा कुमारी ने बताया उनके आने के पहले 35 बोरी उर्वरक का वितरण हो चुका था, उसके बाद स्टाॅक का सत्यापन किया है। सचिव सुजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अकेले उर्वरक का वितरण करना पड़ता है, बोरियां कम पड़ जाती हैं। ज्यादा पैसा लिए जाने का आरोप गलत है।
नहीं मिली कोई शिकायत
जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि खाद वितरण की व्यवस्था को लेकर कंट्रोल रूम पर कोई शिकायत नहीं मिली है। 42 समितियों व 100 निजी दुकानों पर खाद बिक्री की गई है। अधिकारियों की टीमों ने वितरण व्यवस्था का सत्यापन किया है। इसके लिए डीएम प्रियंका निरंजन के स्तर से टीम लगाई गई है।