फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   farmers protest gonda kisan maha panchayat rakesh tikait chief guest all updates

अलीगढ़ में राकेश टिकैत बोले: पीएमओ में घुस गए पूंजीपति, हमारी जमीन छीनने की पूरी तैयारी कर चुकी है सरकार

Sat, 03 Apr 2021 04:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 03 Apr 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
farmers protest gonda kisan maha panchayat rakesh tikait chief guest all updates
राकेश टिकैत को भेंट किया हल - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र के गांव भ्यामल खेड़ा में तीनों कृषि कानून के विरोध में किसान पंचायत को भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संबोधित किया। इस दौरान किसानों ने उन्हें मंच पर हल भेंट किया।  उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के गोंडा को चौधरी साहब मिनी सिसौली कहते थे। 

विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी जमीन छीनने का प्लान बन चुका है, हमारे वृद्ध हमारे नाम जमीन नहीं कर सकते हैं। यह सरकार हमारी जमीन छीनने की पूर्ण तैयारी कर चुकी है। तीन कानून किसानों का उत्थान करने की बात की गई, लेकिन गोदाम पहले बन गए। पूंजीपति पीएमओ में घुस गए है। 2021 आंदोलन का वर्ष है, आंदोलन करना ही होगा। 
विज्ञापन


किसानों को एमएसपी पर कानून बना दो, किसान का माल खराब बताकर कम कीमत पर खरीद कर व्यापारी एमएसपी पर बिक्री कर मुनाफा कमा रहे हैं। साप्ताहिक बाजार खत्म करने की योजना है, सरकार ने एक ही झटके में बहुत चीज है निपटाने का प्लान बना लिया। किसान सांड पर काबू कर सकता है, उसके खेत जोतता है जब सांड उधम करता है तो उसकी नाक में नाथ डालता है। उसमें ही उसकी रेस ब्रेक सब होते हैं, ऐसे ही सरकार का किसान इलाज करना जनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ा समय लगेगा, कल अलवर में हम पर हमला कराया। काले झंडे दिखाए हम खुद शनि हैं, हमें सख्त आनोदलन चलाने होंगे। सरकार सर्दियों में चली गयी, अब सर्दियों में ही मिलेगी। किसानों का अनाज गोदामों में भरा जा रहा है। एक कानून बीज का आ रहा है, बीज के थाने खुलेंगे। किसी दूसरी कंपनी का बीज आपने अपने खेत मे डाल दिया तो मुकदमा लिखा जाएगा और सजा होगी। यह कानून इस लिए लाए गए हैं कि किसान अपने खेतों को छोड़ कर भागे ओर यह कब्जा कर ले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed