फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers face rain bloom

बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Fri, 24 Jul 2015 11:07 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
काले बादलों ने शुक्रवार की दोपहर जमकर बारिश की। बिजली कड़कने के साथ हुई जोर बारिश से जहां लोगों को उसम से काफी राहत मिली, वहीं सूख रही धान सहित अन्य खरीफ फसलों को जीवन दान मिल गया।
विज्ञापन


बारिश न होने से जहां धान व दूसरी फसलें सूख रही थीें वहीं गर्मी व उमस से लोग काफी परेशान थे। कई दिन से तेज धूप होने से किसानों का फसलों से उम्मीद टूटने लगी थी। फसलें सूख रही थी। जबकि गर्मी से आम जन में भी बेचैनी महसूस की जा रही थी। बताया जाता है कि किसान शिद्दत से बारिश होने को लेकर मिन्नतें कर रहे थे।
विज्ञापन


आखिरकार शुक्रवार को लोगों की ऊपर वाले ने दुआएं सुन लीं। बारिश इतनी तेज थी कि सड़कें सूनी रहीं। दोपहर में घने काले बादलों से दोपहर में 30 मिनट हुई बारिश के दौरान कई स्थानों पर आसमान से बिजली भी गिरी लेकिन कोई हताहत नही हुआ। इस बारिश से सबसे अधिक फायदा किसानों को मिला है जिनकी फसलें सूख रही थीं। शहर में बारिश होने से कई स्थानाें पर जलभराव हो गया। गलियों व सड़कों पर जलभराव से फैजाबाद रोड पर जिगर स्कूल, पटेल नगर, महराजगंज में जल भराव से लोगों को सड़क पर चलना दुश्ववार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम हुआ सुहाना तो मन नही माना
शुक्रवार को जैसे ही आसमान में घिरे काले बादलों से बरसात हुई तो बच्चों का मन मयूर हो गया। सुहाने मौसम का लुत्फ उठाते हुए तमाम छात्र-छात्राएं घर लौटे।  करीब एक पखवारे से भर उमस भरी गर्मी ने सबकी हालत खराब कर दी थी। ऐसे में जब शुक्रवार को पहले मौसम सुहाना हुआ फिर बारिश शुरू हो गई तो लोगों के चेहरे खिल गए। लोग भीगते हुए बारिश का आनंद लेनेसे नहीं चूके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed