फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers face bloom to rain

बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Mon, 29 Jun 2015 12:01 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
पिछले चार दिनों से जिले में सक्रिय हुए मानसून ने जहां किसानों में जोश भर दिया है वहीं कीचड़ व जलभराव के चलते नगरों तथा बाजारों की दशा दयनीय हो गई है। किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है। खेतों में पर्याप्त नमी के चलते मक्का व दलहनी फसलों की बोआई भी किसान करने लगे है। बारिश के कारण जिले की प्रमुख फसल गन्ने को काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन


विदित हो कि पिछले चार दिनों से जिले में मानसून की बारिश हो रही है। आसमान में अठखेलियां कर रहे बादलों से गिर रही फुहार ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है वहीं किसान काफी उत्साहित दिख रहे हैं। खेतों में धान की रोपाई कर रही महिलाएं मंगलगीत गा रही हैं।
विज्ञापन


जिले के असिंचित इलाकों में किसानों ने खेती में धान के साथ-साथ मक्का तथा दलहनी फसलों की बुवाई भी शुरू कर दी है। किसान मेहताब खां, राम सूरत वर्मा, अनोखीलाल व मुस्तकीम आदि ने बताया कि गत वर्ष बाढ़ व बेमौसम बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। इस साल शुरुआत में हुई अच्छी बारिश के चलते ऐसी संभावना दिख रही है कि किसान एक बार फिर खुशहाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के चलते नगरों व बाजारों का बुरा हाल है। जगह-जगह जलभराव व कीचड़ के चलते लोगों का चलना दूभर हो गया है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कें तालाब बन गई हैं। सड़क का गंदा पानी व कीचड़ लोगों की दुकानों व घरों में भर रहा है।


सबसे बुरा हाल बलरामपुर, उतरौला, तुलसीपुर व पचपेड़वा नगर का है। इसके अलावा हरैया सतघरवा, गैसड़ी, मथुरा बाजार, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज, महदेइया व सादुल्लाहनगर बाजार की सड़के कीचड़ व पानी से लबालब भर गई है। नगर व बाजारों में सड़कों पर भरा पानी निकलवाने की मांग नगर व बाजारवासियों ने प्रशासन से की ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed