फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer leaders put under house arrest to stop the movement

आन्दोलन रोकने को किसान नेताओं को घरों पर किया नजरबंद

Sat, 16 Oct 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders put under house arrest to stop the movement
गोंडा। संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को देखते हुए शनिवार को पुलिस ने किसान संगठनों के नेताओं को उनके घरों पर नजरबंद कर दिया। सभी किसान नेताओं के घरों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजन समिति के सदस्य महेश सिंह के बेटे एवं जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता सभा समाजवादी पार्टी एडवोकेट सुनील प्रताप सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। जिसकी तैयारी की गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस उनके घर पर शुक्रवार की रात आ धमकी और घर पर शस्त्रधारी सिपाहियों का पहरा बिठा दिया गया। जिससे उनके पिता विरोध प्रदर्शन के लिए घर से बाहर नहीं जा सके। साथ ही किसान सभा, किसान यूनियन, खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों को घर पर नजरबंद कर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र किसान सभा के जिला संयोजक राजीव कुमार को जिला मुख्यालय की पुलिस, उप्र खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक केपी पांडेय, किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दीपक जनवादी को छपिया पुलिस ने शनिवार सुबह ही घर पर नजर बंद कर दिया है।
पुलिस ने घर से बाहर न निकलने की चेतावनी भी दी है। किसान सभा के जिला संयोजक राजीव कुमार व किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दीपक जनवादी ने बताया कि मौजूदा भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपना रही है।

लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन को रोकना यह साबित करता है कि सरकार किसानों, मजदूरों के हितों को लेकर आंदोलन करने वालों का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रही है, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed