{"_id":"e7273c15b0e170f17b24ad313dbce0b7","slug":"families-help-22-lakh-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारीजनों को 22 लाख रुपये की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारीजनों को 22 लाख रुपये की मदद
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के तुलसीपुर तहसील के खरझार पहाड़ी नाले के ढहलवा डिप पर कुंड में गिर जाने से 11 लोग हादसे का शिकार हो गए थे। मुख्यमंत्री ने घटना को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित परिवारीजनों को तत्काल दो-दो लाख रुपये की सरकारी मदद देने की घोषणा की थी। जंतु उद्यान व चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीड़ित परिवारीजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि के चेक दिए।
राज्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारीजनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मृतक आठ वर्षीय सोनू व 10 वर्षीय पूजा के वारिस थाना महराजगंज के सुखदेवपुरवा निवासी पिता वीपत को रुपये चार लाख, मृतक पांच वर्षीय चंद्र प्रकाश व छह वर्षीय सलोनी के वारिस थाना महराजगंज के सुखदेवपुरवा निवासी पिता मुन्नालाल को रुपये चार लाख, मृतक नौ वर्षीय लवकुश व छह वर्षीय दशरथ के वारिस थाना महराजगंज के ग्राम बरगदही के मजरे हिम्मतपुरवा निवासी पिता नहानदीन को रुपये चार लाख, मृतक आठ वर्षीय चंदन के वारिस थाना महराजगंज तराई के सुखदेवपुरवा निवासी पिता शिवकुमार यादव को रुपये दो लाख का चेक दिया।
मृतक 18 वर्षीय मंशाराम के वारिस थाना महराजगंज तराई के ग्राम हिम्मतपुरवा बरगदही निवासी पिता शेषराम को रुपये दो लाख, मृतक 13 वर्षीय अनिल के वारिस थाना बलरामपुर देहात के ग्राम चंदनजोत साखीरेत निवासी पिता महादेव को रुपये दो लाख, मृतक 35 वर्षीय पप्पू पुत्र गिरधारी की वारिस निवासिनी थाना ललिया के ग्राम पठानपुरवा बुढ़ंतपुर निवासिनी पत्नी सुनीता को रुपये दो लाख और मृतक 10 वर्षीय सुखेंद्र के वारिस थाना ललिया के ग्राम त्रिकौलिया निवासी पिता जय जयराम को रुपये दो लाख का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने मृतकों के परिवारीजनों को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। इस दौरान डीएम प्रीति शुक्ला, सीडीओ अखंड प्रताप सिंह, एडीएम शिवपूजन, सदर एसडीएम इंदुभूषण वर्मा, तुलसीपुर एसडीएम केएन गुप्ता, बाबूराम पांडेय व सफी उल्ला खां उर्फ विकास मंत्री आदि ने गहरा दुख व्यक्त करते मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।