{"_id":"e078cbae39e0099c7cf3ffd459d407c8","slug":"fair-anger-of-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों का फूटा गुस्सा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानेपुर बाजार की जर्जर सड़कों पर जलभराव के विरोध में गुरुवार को लोग सड़कों पर उतर आए। डीएम के आने की खबर पर मरम्मत करने पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम को काम करने से रोक दिया। लोगों ने सड़क पर धान की रोपाई की और डीएम के पहुंचने पर आक्रोश जताया।
करीब एक पखवारे से धानेपुर बाजार की बाबागंज-गोंडा मार्ग की सड़क कीचड़ से सराबोर है। मुजेहना ब्लॉक के निकट गोंडा जाने वाले मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। करीब एक किलोमीटर की दूरी पर में जलभराव की हालत यह है कि रोज लोग गिरकर चोटहिल हो रहे हैं।
गुरुवार को जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय का निरीक्षण किया जाना था। डीएम के आगमन पर सड़क को दुरुस्त करने के लिए पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम को अनिल वर्मा, प्रदीप शुक्ल, राजन शुक्ल, सुरेश तिवारी, रक्षाराम वर्मा आदि ने काम करने से रोक दिया। उन्होंने सड़क पर धान रोपकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने गुरुवार को धानेपुर की जर्जर सड़कों के निरीक्षण के बाद निर्देश दिया कि पीडब्ल्यूडी सड़क की मरम्मत कराए तथा मनरेगा से नाली का निर्माण कराया जाए। डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने मेहनौन विधायक नंदिता शुक्ला समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धानेपुर बाजार में टूटी सड़क की हकीकत देखी। इस दौरान मेहनौन विधायक ने डीएम को बताया कि धानेपुर व देवरिया अलावल में भी सड़क खराब है। डीएम ने ब्लॉक के सरयू सभागार में कस्बावासियों से वार्ता कर सुझाव मांगे।