फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Faces of children bloom receiving honors

सम्मान पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Sun, 28 Feb 2016 11:22 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Faces of children bloom receiving honors
मांटेसरी स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को स्टैंडर्ड मांटेसरी स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसएन चतुर्वेदी ने कहा कि मेधा कभी कहीं किसी के परिचय की मोहताज नहीं होती है।
विज्ञापन


प्रतिभावान व्यक्ति की हर जगह कद्र होती है। उन्होंने कहा कि मेधावी लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें, तभी उनका सपना साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में जूनियर सामान्य ज्ञान में स्टैंडर्ड मांटेसरी स्कूल की रमशा फातिमा प्रथम, यहीं की अराइश फातिमा द्वितीय, जूनियर मेंहदी प्रतियोगिता में गोंडा मुस्लिम गर्ल्स कॉलेज की कुमारी सायमा असलम प्रथम, स्टैंडर्ड मांटेसरी की साजरीन द्वितीय व डीपी मेमोरियल की कुमारी सना तृतीय स्थान पर रहीं।

प्राइमरी सामान्य ज्ञान में अर्चिता राव को प्रथम, लहर कौशल को द्वितीय व लक्ष्मी सिंह अज्ञैर आयशा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान, सुलेख प्रतियोगिता में सना खान को प्रथम, तहमीना शफीक को द्वितीय व अंशिका वर्मा को तृतीय स्थान पर चुना गया।


इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मसूद अहमद, प्रधानाध्यापिका वर्षा शाहू, रीमा खान, कैसर जहां, सुशील श्रीवास्तव, तहमीना, शबीना खान, शमीम अहमद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed