फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   explain to nine teachers and workers

नौ शिक्षकों व कर्मियों से मांगा जवाब

Tue, 07 Jul 2015 11:42 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने मंगलवार को कई कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक कॉलेज में पांच अध्यापक व चार कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए, जिन्हें चेतावनी जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, एक कॉलेज में बिना मान्यता के एक से पांच तक कक्षाएं संचालित पाई गईं।
विज्ञापन


इस पर संबंधित कॉलेज के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। डीआईओएस के निरीक्षण में एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज बेलसर के अध्यापक राकेश शुक्ल, पवन प्रताप सिंह, कन्हैया लाल, मनीष प्रताप सिंह व सतीश कुमार तथा यहां के कर्मचारी राम भरोसे गुप्त, सुनील कुमार सिंह, संजय व राम सजीवन गोड़ गैर हाजिर पाए गए। डीआईओएस ने सभी गैर हाजिर अध्यापकों व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


वहीं, यहां सफाई व्यवस्था सही न पाए जाने और कॉलेज के अभिलेख न दिखा पाने पर डीआईओएस ने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने महाशक्ति विद्यापीठ इंटर कॉलेज परसदा का निरीक्षण किया। यहां बिना मान्यता के कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं संचालित पाईं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीआईओएस ने कॉलेज प्रबंध तंत्र के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उन्होंने पंडित रामनरेश मिश्र इंटर कॉलेज कटहा व एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज का भी निरीक्षण किया, जहां सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed